अल्मोड़ा: एप डाउनलोड कराने के नाम पर लाखों की ठगी, साइबर ठग ने उड़ाई चार लाख से अधिक की जमा-पूंजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो‌ मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं।

साइबर ठगी का मामला

एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा कोतवाली में तल्ला थपलिया निवासी नंदा बल्लभ जोशी ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह 29 जुलाई को सुबह नौ बजे एसबीआई का यूनो एप डाउनलोड कर रहा था। एप को स्टॉल करने में बार-बार दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एसबीआई यूनो से बात कर रहा है। जिसके बाद कहा कि जैसा उसने करने को कहा वह करते गए। कुछ देर बाद मैसेज आया कि उनके खाते से 4,56,500 कट गए हैं। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी होने का पता चला।

की साइबर क्राइम में शिकायत

इस मामले में उन्होंने इसकी शिकायत ऑनलाइन साइबर क्राइम में की। जिस खाते में उनकी ओर से रुपये गए वह खाता चंदन कुमार सेथी के नाम से है। उसके खाते में अभी 2,75,000 रुपये शेष हैं जिसे साइबर सेल और बैंक ने होल्ड करा दिया है।