अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जून महीने में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों को निशुल्क सेना भर्ती का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
निशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तराखंड की ओर से यह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे सैनिकों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों को निशुल्क सेना भर्ती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के सभी जिलों के लिए हवालबाग स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में 16 जून से 10 अगस्त तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इसके लिए प्रतिभागी की उम्र 17 से 21 के वर्ष के बीच होनी चाहिए।