अल्मोड़ा: ब्लाॅक लमगड़ा परिसर में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, निशुल्क बांटी औषधि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज ब्लाॅक स्तर पर ब्लाॅक लमगड़ा परिसर में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का अयोजन संयुक्त रूप से किया गया।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

जिसमें ब्लॉक नोडल डाॅ. दीपक गंगवार के साथ उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ. हरि कृष्ण आर्य, डॉ. सुधीर कक्कङ, एवं यशवंत सिंह, अभिषेक किमोठी (फार्मेसी अधिकारी), मनोज कुमार एवं रूपा बिष्ट (योग अनुदेशक) एवं धर्मेन्द्र सिंह, सलमान खान ने भाग लिया। वहीं दीपक फर्त्याल (समाज सेवी), देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम कपकोटी द्वारा शुभारम्भ किया गया ।

हुई यह गतिविधियां

1. आयुर्वेद पर व्याख्यान।
2. 149 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परिक्षण।
3. निःशुल्क औषधी वितरण।
4. निःशुल्क बी. पी., हीमोग्लोबिन एवं मधुमेह की जांच।
5. 15 व्यक्तियों का प्रकृति परिक्षण किया गया।