अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में मनकोटी मेडिकेयर की ओर से आगामी 24 अक्टूबर को निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित हो रहा है।
लिंक रोड टैक्सी स्टैड के पास शिविर का आयोजन
यह शिविर लिंक रोड टैक्सी स्टैड के पास आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हृदय रोग और न्यूरो रोग से संबंधित लोगों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस संबंध में मेडिकेयर के संचालक बीएस मनकोटी ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश नागेंद्र और न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा. गणेश वीएल मरीजों को परामर्श देगें।
उठाएं शिविर का लाभ
जिस पर उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक लोगों से पहुंच स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की।