अल्मोड़ा: नगर में निकाली गई स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा, भारत माता के नारों से गूंजा शहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। इस मौके पर अल्मोड़ा नगर में आज शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा निकाली गई। नगर के जीबी पंत पार्क से गांधी पार्क तक यात्रा निकाली गई।

अगस्त क्रांति के बारे में बताया

इस दौरान नगर भारत माता के नारों से गूंज उठा। वहीं, चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सभा का आयोजन कर अगस्त क्रांति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की ओर से आयोजित यात्रा का पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क से शुभारंभ किया गया। इस दौरान भारत रत्न पंडित की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांधी पार्क में विधायक मनोज तिवारी और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द जोशी ने शहीदों व सेनानियों को नमन किया।
 
रहें मौजूद

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे, तारा चंद्र साह, भरत पांडे, शिवेंद्र गोस्वामी, तारा चंद्र जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, मनोज सनवाल, हेम चंद्र जोशी, राधा तिवारी, हितेश तिवारी, बद्री दत्त पांड़े, शंकर बोरा, कैलाश वर्मा, विपिन चंद्र जोशी आदि रहे।

विक्टोरिया क्लब के सदस्यों ने कराया जलपान

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज अगस्त क्रांति दिवस पर विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के सदस्यों द्वारा लोगों को जलपान कराया गया। विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के सदस्यों में सूरज वाणी, नगर व्यापार मंडल उप सचिव अशीष भारती, रवि सचदेवा, इंदर गोस्वामी, सोनी गोस्वामी आदि मौजूद रहें।