अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की जयंती, अल्मोड़ा-लमगड़ा मोटर मार्ग का नाम धौनी के नाम करने की भी उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को देश को जय हिन्द का नारा देने वाले क्रांति दूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की 133वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

अल्मोड़ा-लमगड़ा मोटर मार्ग का नाम स्व. धौनी के नाम करने की मांग

इस मौके पर राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से सिकुड़ा तिराहा स्थित राम सिंह धौनी पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। उनके किए कार्यों को याद किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि क्रांति दूत धौनी की जीवन देश प्रेम को समर्पित रहा। आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की बर्बरता के बावजूद देश को जय हिन्द का नारा देने वाले क्रांति दूत स्व. राम सिंह धौनी ने हार नहीं मानी। उन्होंने राम सिंह धौनी पार्क के सौंदर्यीकरण के लिये विधायक निधि से राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-लमगड़ा मोटर मार्ग का नामकरण धौनी के नाम पर रखने के लिए सरकार को प्रस्ताव देंगे। इस मौके पर मानस पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

रहें मौजूद

इस मौके पर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष दयाकृष्ण कांडपाल, सचिव भूपेंद्र नेगी, कमलेश पांडे, हेमंत पांडे, पार्षद दीपक कुमार, अनुप भारती, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, राजेंद्र बिष्ट, कमल कुमार, एसडी तिवारी, हयात सिंह, गोपाल सिंह नयाल, डॉ. एसएस पथनी, पूनम जोशी, कमल बिष्ट, रूप सिंह, जसौद सिंह बिष्ट, हरिता नेगी, पंकज टम्टा, सुनिता बिष्ट, अरविंद बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।