अल्मोड़ा: आज से सरकारी अस्पतालों में सुबह आठ से दो बजे तक चलेगी ओपीडी

अल्मोड़ा में ग्रीष्मकाल के साथ ही आज यानी एक मार्च से अल्मोड़ा सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय भी बदल जाएगा। आज से ओपीडी सुबह आठ से दो बजे तक चलेगी। 11 बजे तक ही ओपीडी संचालित की जाएगी, लेकिन इसके बाद कार्यदिवस पर हर रोज दो बजे तक ओपीडी में डाक्टर मरीजों का उपचार करेंगे।

हर रोज 8 बजे से 2 बजे तक ओपीडी का संचालन किया जाएगा:

1 मार्च से मुख्यालय के जिला, महिला, बेस अस्पतालों समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह आठ बजे से दो बजे तक ओपीडी चलेगी। जिला अस्पताल की पीएमएस डा. कुसुमलता ने बताया कि पहले दिन शिवरात्रि के चलते अस्पतालों में हाफ डे होगा। सुबह आठ से पूर्वाह्न 11 बजे तक ओपीडी चलेगी। लेकिन अगले दिन से ग्रीष्मकाल के तहत नियमित आठ से दो बजे ओपीडी संचालित किया जाएगा।

काउंटर में समय का नोटिस लगाया जाएगा:

इसके लिए अस्पताल के पर्ची काउंटर में भी समय का नोटिस लगाया जा रहा है।