अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 07.06.2025 को समय 05:05 पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा को चौघानपाटा गैस गोदाम के पास एक ढाबे में सिलेंडर लीक होने की सूचना प्राप्त हुई।
LPG सिलेंडर से गैस का हो रहा था रिसाव
जिसके बाद अग्निशमन अधिकारी महेश चन्द्र के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। चौघानपाटा गैस ऑफिस के पास स्थित ढाबा पहाड़ी भुला भूलू रेस्टोरेंट में एक LPG सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। जिसे फायर सर्विस यूनिट ने ताला तोड़कर सुरक्षित बाहर किया तथा गैस के रेगुलेटर को बंद कर गैस के रिसाव को बंद किया। जिससे बड़ी हानि होने से बची।
फायर सर्विस टीम रहीं शामिल
1-LFM लक्ष्मण सिंह
2- FS DRIVER हरि अधिकारी, अजय कुमार
3- FM रवि आर्य, प्रेम सिंह