अल्मोड़ा: जीबी पंत संस्थान के शोधार्थी पारस उपाध्याय हुए सम्मानित, मिला ‘रिसर्चर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार





अल्मोड़ा: वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों का लोहा मनवाते हुए अल्मोड़ा के पारस उपाध्याय ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जिस पर जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल के शोधार्थी पारस को सम्मानित किया गया है।


किया गया सम्मानित


मिली जानकारी के अनुसार उन्हें’रिसर्चर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हाल ही में देहरादून में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान पारस को इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाकर ‘सतत कृषि’ के माध्यम से भविष्य की खाद्य प्रणालियों को सुरक्षित करने पर मंथन करना था। पारस उपाध्याय पिछले छह वर्षों से केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण वैज्ञानिक परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2025 में उन्हें ‘ग्रामीण विज्ञान व विज्ञान समाज’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।


​खुशी की लहर


​पारस की इस उपलब्धि पर संस्थान के वैज्ञानिकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।