अल्मोड़ा: “जैनेरिक दवाएं प्रभावी, किफायती” दो दिवसीय जागरुकता अभियान, इन विद्यालयों में विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 07/07/2025 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा विक्टर मोहन जोशी रा०का०ई०का० स्कूल एन. टी .डी. ने अल्मोड़ा “जैनेरिक दवाएं प्रभावी, किफायती” दो दिवसीय जागरुकता अभियान में विद्यालय में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

चलाया गया स्वच्छता अभियान

इस शिविर में उपस्थित छात्राओं को नालसा (एसिड हमलों के पीड़ितों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2016,कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।”हरेला महोत्सव” (पौधारोपण )के तहत विधालय में औषधीय  पौधों का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही स्कूल में रैली व स्कूल परिसर के आस पास  स्वच्छता अभियान चलाया गया।

रहें उपस्थित

इस मौके पर स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या मोबिन फातिमा, प्रेमा तिवारी, हेमलता वर्मा,उषा जोशी, मुक्ता बिष्ट, बेबी केड़ा, हेमा डालाकोटी आदि लोग उपस्थित रहे।