अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। मृत्यु से एक दिन पहले ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया था।
उपचार के बाद किया डिस्चार्ज, फिर बिगड़ी तबियत
लमगड़ा ब्लाक के ग्राम गौना, जलना निवासी विद्या आर्या (26) पुत्री राजेंद्र राम कुछ दिन पूर्व बीमार थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उसे भर्ती किया हुआ था। बीते बुधवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद स्वजन उसे लेकर वापस गांव चले गए थे। इधर गुरुवार की सुबह एक बार फिर घर में उसकी तबियत बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही युवती की मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया। बेस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शव स्वजनों को सौंप दिया गया।