अल्मोड़ा: छात्राओं ने भरी ‘एक मुट्ठी आसमान’ की उड़ान, विधिक शिविर में जाने अपने कानूनी अधिकार




अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशानुसार दिनांक 24/04/26 से दिनांक 30/04/26 तक सात दिवसीय जागरूकता अभियान “असंगठित श्रमिकों और घरेलू कामगारों के अधिकारों” के अनुक्रम में  दिनांक 30/04/2026 को  राजकीय आर्दश बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


दी यह जानकारी


इस शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान “) चलाकर किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों  को मानव तस्करी,मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017,महिला मुआवजा योजना-2020, मातृ लाभ, मातृत्व लाभ अधिनियम,असंगठित श्रमिकों और घरेलू कामगारों के अधिकारों,बंधुआ मजदूरी,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं आगामी 09/05/2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए।शिविर का समापन नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान “) चलाकर किया गया। उक्त शिविर में अधिकार मित्र मो० वसीम व कंचन आर्या उपस्थित रहे।