अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए लड़कियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि 14-15 साल की युवतियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। शुक्रवार को जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन लॉन्च की गई। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग राष्ट्रव्यापी स्तर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से की। अल्मोड़ा में जिला अस्पताल में इसकी शुरुआत की जाएगी। बताया कि जिला अस्पताल के साथ सीएचसी, पीएचसी व अन्य अस्पतालों में भी यह वैक्सिन लगाई जाएगी। जिले भर में कुल पांच हजार युवतियों को इसके लिए चयनित किया गया है। साथ ही बताया कि दो मार्च को मोबाइल हैल्थ वैन भी रिलॉन्च की जाएगी।