अल्मोड़ा: होली पर्व में हुड़दंग मचाने वालों की इस नंबर पर दें सूचना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त ने देघाट बाजार में, थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक ने थाना परिसर में व‌ थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी ने थाना परिसर में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत व्यापार मंडल से संबंधित पदाधिकारी, व्यापारियों व सीएलजी मेम्बर, टैक्सी यूनियन तथा अन्य गणमान्य लोगों के साथ गोष्ठी की। 

गोष्ठी का आयोजन

साथ ही बताया कि होली में शराब पीकर वाहन न चलायें तथा त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस को सहयोग करने की अपील की।‌ इसके अलावा कहा कि यदि किसी के द्वारा त्यौहार के दौरान हुड़दंग, अराजकता फैलायी जाती हैं तो उसकी सूचना तत्काल डायल 112 में दे, सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।