अल्मोड़ा: स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा पंहुची द्वाराहाट, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा बीते कल बुधवार को द्वाराहाट पहुंची।

स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा

उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) और मैती संस्था के आयोजन में यह यात्रा निकल रही है। इस मौके पर यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि एचएनबी विवि और कुंविवि की स्वर्ण जयंती वर्ष को पर्यावरण संरक्षण यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही यात्रा हिमालयी संस्कृति, बोली-भाषा, परंपराओं के लिए भी लोगों को जागरूक करेगी। यात्रा में दोनों विश्वविद्यालय एक दूसरे को मोटे अनाज से बने कलेऊ भेंट करेंगे।