अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गोल्ज्यू महोत्सव जारी है।
रहें मुख्य अतिथि
इसी क्रम में बीते कल दिनांक 3 नवंबर 2025 को गोल्ज्यू महोत्सव के अवसर पर मल्ला महल ओल्ड कलेक्ट्रेट में विभिन्न प्रदेशों से आई सांस्कृतिक टीमों ने प्रस्तुति दी। वहीं स्टार नाइट में इंदर आर्य और रुचि आर्या के गानों पर लोग थिरकते रहे। इस महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा द्वारा किया गया।
रहें मौजूद
जिसमें अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा हेमा गैड़ा सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश उपाध्याय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश नयाल, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि सोमेश्वर भुवन जोशी सहित शहर के गणमान्य व्यापरीगण और वरिष्ठ जन मौजूद रहे ।