अल्मोड़ा: अच्छी खबर: मेडिकल कॉलेज में कैंसर के मरीजों के लिए शुरू हुई कीमोथेरेपी की सुविधा, मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी महानगरो की दौड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में अब कैंसर के मरीजों के लिए कीमोथेरेपी की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

यह सुविधा उपलब्ध

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीपी भैसोड़ा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में वर्तमान में सीटी स्कैन, एमआरआई की सुविधाएं उपलब्ध है।इसके साथ ही महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर की स्कैनिंग के लिए मैमोग्राफी मशीन भी स्थापित कर दी गई है। प्राचार्य सीपी भैसोड़ा ने बताया कि नवजात शिशुओं के लिए वेंटिलेटर लगा है। अब गंभीर बीमारी वाले बच्चों को बाहर ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मेडिसिन विभाग मे भी आईसीयू सहित सर्प दंश के मरीजों के इलाज की भी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। लंबे समय से ऑर्थो के मेजर सर्जरी के प्रयास किए जा रहे थे। अब वह भी बेस अस्पताल में शुरू हो चुका है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए भी कीमोथेरेपी शुरू कर दी गई है. इसके लिए पहले लोगों को महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।