अल्मोड़ा: गोविंद पिलख्वाल का बढ़ा कद: धामी सरकार ने लगातार दूसरी बार बनाया दर्जा मंत्री, कई अन्य दिग्गजों को भी मिले अहम दायित्व

​अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल को उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद का उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) नियुक्त किया गया है। पिलख्वाल लगातार दूसरी बार दर्जा राज्यमंत्री बनाए गए हैं, त्रिवेंद्र सरकार में भी उन्हें राज्य मंत्री का दायित्व दिया गया था।

दी बधाई

उनको यह जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश भर में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के बाद से ही उनके आवास और कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके प्रशंसकों ने इस नियुक्ति को राज्य के शिल्पकारों और बुनकरों के लिए एक नई उम्मीद बताया है।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वरिष्ठ नेताओं को निम्नलिखित विभागों में जिम्मेदारी सौंपी

• ​मीडिया सलाहकार समिति: नैनीताल निवासी ध्रुव रौतैला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
• ​राज्य स्तरीय खेल परिषद: कुलदीप सिंह बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाकर खेल क्षेत्र की कमान सौंपी गई है।
• ​ओबीसी आयोग: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान को उत्तराखंड ओबीसी आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
• ​महिला आयोग: चंपावत कीहरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
• ​राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद: चारु कोठारी को परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों के विकास और युवाओं से जुड़ी समितियों में भी नए चेहरों को जगह मिली

• ​युवा कल्याण सलाहकार समिति: टिहरी के विनोद सुयाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
• ​जड़ी-बूटी सलाहकार समिति: टिहरी गढ़वाल की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।
• ​चाय विकास सलाहकार समिति: चंपावत से मुकेश महराना को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।