अल्मोड़ा: कुमाऊं की सबसे प्राचीन श्री नंदादेवी रामलीला का भव्य आगाज, पहले दिन रावण अत्याचार से लेकर श्रीराम व सीता जन्म का हुआ जीवंत मंचन

​अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा एवं पूरे कुमाऊं मंडल की सबसे प्राचीन व ऐतिहासिक श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी के मंचन का प्रथम दिवस श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

रामलीला मंचन

जिसमें पहले दिन रावण के अत्याचार, देवगण स्तुति, भगवान श्रीराम और माता सीता के जन्म के प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
​दिवंगत संरक्षक स्व. किशन गुरुरानी को दी गई श्रद्धांजलि
रामलीला मंचन के शुभारंभ से पूर्व कमेटी के संरक्षक व वरिष्ठ व्यवसायी स्वर्गीय किशन गुरुरानी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों और अतिथियों ने रामलीला मंचन में उनके द्वारा दिए गए अविस्मरणीय सहयोग को याद किया।
​
रहें मुख्य अतिथि

प्रथम दिवस की लीला का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि कमेटी के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार/पूर्व पालिका सभासद प्रकाश पांडे तथा पूर्व नगरपालिका सभासद जीवन नाथ वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी और जीवन पाठक द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ, जिसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने दर्शकों का मन मोह लिया। सरस्वती का अभिनय जीविका ने किया, जबकि वंदना में हर्षिता पांडे, मानवी बोरा, नीतू मावड़ी, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, वेदांशी गोस्वामी और छवि पांडे ने सुंदर अभिनय किया।
​
पात्रों का शानदार अभिनय

कमेटी के अध्यक्ष व लाला बाजार वार्ड के पार्षद कुलदीप सिंह मेर और वरिष्ठ सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कमेटी के सचिव एवं नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया। सोशल मीडिया के माध्यम से रामलीला का सीधा प्रसारण नमन बिष्ट द्वारा किया गया। विभिन्न पात्रों के उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को रामकथा के प्रसंगों से जोड़े रखा।
• ​रावण: हरि विनोद साह
•  ​बाल राम: तविषा साह | बालिका सीता: सृष्टि उप्रेती
•  ​दशरथ: द्रोण नेगी | जनक: अविरल जोशी
•  ​ब्रह्मा: हिमांशु परगाई | मुनि: राजेंद्र रौतेला | रावण दूत: मुरलीधर कांडपाल
• ​देवगण: संजय जोशी, द्रोण नेगी, अविरल जोशी और आदित्य गुरुरानी
• ​साज-संगीत: हारमोनियम पर राजन नयाल और तबले पर शेखर सिजवाली ने संगत दी।
• ​मेकअप: दानिश और राजू शर्मा द्वारा किया गया।

रहे उपस्थित

इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अनिल सनवाल, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, जगदीश बिष्ट, गणेश मेर, अमरनाथ सिंह नेगी, कविश अरोरा, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, संजय साह, परितोष जोशी, जगदीश भंडारी, शशि मोहन पांडे, पूनम पाठक, संगीता पांडे, हर्षवर्धन पांडे, अमित उप्रेती, लोकेश तिवारी, आयुष वर्मा, मानवेंद्र साह, वरुण साह और सुमित साह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व श्रद्धालु उपस्थित रहे।