अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में पांच दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव का आगाज हो गया है। इस मौके पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
निकली शोभायात्रा
संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से आयोजित महोत्सव के शुभारंभ मौके पर नगर के मालरोड स्थित ड्योढ़ीपोखर में लोक कलाकार समेत स्कूली बच्चे एकत्र हुए। जहां से शोभा यात्रा शुरू होकर मल्ला महल तक निकाली गई। शोभा यात्रा में उत्तराखंड के साथ विभिन्न सांस्कृतिक टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं, विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी शोभा यात्रा में शानदार प्रस्तुतियां दी। नगर के मल्ला महल में आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव में उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कुमाऊनी-गढ़वाली गीतों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा घुश्मेश्वर महिला समिति धारानौला की महिलाओं ने शगुन आखर गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, भारखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा के छात्रों ने कथक समेत अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। बताया कि इस बार महोत्सव को विशेष रूप से भव्य बनाने के लिए उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों की सांस्कृतिक टीमें भी भाग लेंगी और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।
रहें मौजूद
इस महोत्सव के संयोजक प्रकाश सिंह बिष्ट, अखिलेश थापा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, पार्षद वैभव पांडे, हरीश कनवाल, तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, लता तिवारी, राधा बिष्ट, रवि चौहान, दीपक कुमार, अनूप भारती, ललित बिष्ट, मयंक रौतेला, काशमी जोशी, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, प्रीति बिष्ट, मनोज सनवाल, मनोज, नीरज चौहान, महिपाल, कुंदन, मोहित सिंह, अमित सिंह, आदित्य समेत कई लोग मौजूद रहे।