अल्मोड़ा: दो दिवसीय होलिकोत्सव का भव्य आगाज, महिलाओं ने होली के गीतों व झोड़ो से बटोरीं वाहवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर परिसर में दो दिवसीय होलिकोत्सव का भव्य आगाज हो गया है।

यह रहें मुख्य अतिथि

जिसमे आज शुक्रवार को होलिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा, समिति अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। जिसमे शुभारंभ मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। महिलाएं होली गीतों पर जमकर थिरकीं।

हुए‌ विभिन्न कार्यक्रम

नंदादेवी मंदिर में महिला होल्यारों ने सिद्धि को दाता विध्न विनाशक होली खेले गिरजापति नंदन… होली गीत गाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके अलावा मुझे मिल गया नंद का लाल रसिया होलिन…, आज नंद लाल संग खेलूंगी होली…, जल कैसे भरू जमुना गहरी…, गई गई रे असुर तेरी नारी मंदोदरी सिया मिलन गई वागां में…, शिव के मन माही बसे काशी…, सीता राम के ब्याह जनकपुर जाना है…, आदि होली गीतों और अन्य झोड़े गाकर माहौल होलीमय कर दिया।

रहे मौजूद

इस मौके पर रवि रौतेला, रेखा रौतेला, ललित लटवाल, रंगकर्मी बृजमोहन जोशी, रमेश लाल, ललिता जोशी, मंजू पांडे, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, आनंद सिंह बगड़वाल, चंद्रा अग्रवाल, मीता उपाध्याय, पुष्पा सती, सुनैना मेहरा, मंजू जोशी, ममता चौहान, गीता शाह, आशा पंत, आशा कर्नाटक, रेखा चौहान, अनुराधा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अनीता रावत, रमा जोशी, राधिका जोशी, दीपा सतीश जोशी, आशा कर्नाटक, आदिति अग्रवाल पांडे, सरला बिष्ट, दीपा जोशी समेत बड़ी संख्या में विभिन्न मोहल्लों की महिला होल्यार मौजूद रही।