अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री पोर्टल में दर्ज शिकायतों का शतप्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में अधिकारी गांव-गांव जाकर सुलझाएंगे शिकायतें
जिसमें उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग कार्मिक और पेंशन मंत्रालय के निर्देश पर अब जनपदवासियों की शिकायतों का निस्तारण अभियान चलाकर किया जाएगा। कहा कि सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान चलाया जाना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए 17 से 22 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।