अल्मोड़ा: बोर्ड एग्जाम के बेहतर परिणाम में अतिथि शिक्षकों का भी रहा अहम योगदान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम बीते 30 अप्रैल को घोषित हो गया है। जिसमें विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। रामनगर बोर्ड द्वारा जारी परीक्षाफल में जहां पिछले शिक्षा सत्र मे जारी परीक्षाफल से हाईस्कुल के परीक्षाफल में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि इण्टरमीडिएट से भी परीक्षाफल में सुधार हुआ।

30 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था परिणाम

इन परीक्षाफ‌लों में सुधार में जहां छात्रों के अभिभावको की मेहनत को श्रेय जाता हो। वही दुर्गम के स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षने की मेहनत भी रंग लाई है। जिले वाइज  देखा जाए तो ज्यादातर अतिथि शिक्षकों के विषय मे शत प्रतिशत परीक्षा फल रहा है। वहां रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।

बोर्ड परीक्षा में छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन

सोमेश्वर के बालिका इण्टर काॅलेज में तैनात रेखा बिष्ट (अतिथि शिक्षिका) के विषय अग्रेजी में निकिता सैजारी ने 97 तथा तनुजा बोरा ने 93 अंक प्राप्त कर ताकुला ब्लाक में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। मनसारीनोलाचोडा  ताकुला मे कार्यरत अतिथि शिक्षिका कविता कांडपाल के विषय हिंदी मे रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। वही एक छात्रा के 97 % अंक प्राप्त किये है। वहीं कठपूरियां में कार्यरत अतिथि शिक्षक दीपक रौतेला के विषय में राजनीति विज्ञान में 97% अंक लाकर छात्र ने स्कूल का नाम रोशन किया है। कुल मिलाकर जहाँ जहाँ अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई है वहा बेहतर परीक्षाफल प्राप्त हुआ है।

अतिथि शिक्षको के भविष्य सुरक्षित करने हेतु सरकार बनाएं ठोस नीति

इस संबंध में मनीष पाण्डे अध्यक्ष अतिथि शिक्षक संघ ताकुला ने बताया कि 2015 से कार्यरत अतिथि शिक्षक पूरी लगन व मेहनत से छात्रों का भविष्य बना रहे है। सरकार को भी अतिथि शिक्षको के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु कोई ठोस नीति बनानी चाहिए।