अल्मोड़ा: अतिथि शिक्षकों में रोष, दीर्घकालीन मानदेय की मांग को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अतिथि शिक्षकों ने दीर्घकालीन अवकाश का मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कहीं यह बात

जिस पर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के सभी विकासखंड में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को जनवरी और जून दो माह का दीर्घकालीन मानदेय नहीं दिया गया है। जबकि अल्मोड़ा को छोड़ कुमाऊ के सभी जिलों में अतिथि शिक्षकों को मानदेय दिया गया। उन्होंने कहा कि मानदेय को लेकर पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मामले में कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द दीर्घकालीन मानदेय नहीं दिया गया तो समस्त शिक्षक उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

रहें मौजूद

इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में मदन मोहन मिश्रा, मनीष पांडे, भावना, कमलेश पांडे, पूनम वर्मा, नीमा जड़ौत, मीनाक्षी साह, हेमा आर्या, नरेंद्र प्रसाद, ऋचा, प्रांजलि समेत कई अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।