अल्मोड़ा: विक्टर मोहन जोशी राइका एनटीडी में गाइडेंस और करियर काउंसलिंग का आयोजन, विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विक्टर मोहन जोशी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एनटीडी अल्मोड़ा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत गाइडेंस और करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।

किया मार्गदर्शन

इस कार्यक्रम में विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्रों को उनके कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शकुंतला जुयाल प्रभारी प्रधानाचार्या द्वारा की गई। छात्रों का मार्गदर्शन कंप्यूटर विशेषज्ञ हरेंद्र सिंह बिष्ट हेमलता वर्मा वी मुक्ता बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बेबी जरा प्रेम तिवारी रेनू, टम्टा,स्वरूप कुमारी, गीता पांडे, करिश्मा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन उषा जोशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

जिसमें दिनांक 6 और 7 फरवरी को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एनसीडी में दो दिवसीय कार्यशाला समग्र शिक्षा अभियान के तहत एडोलसेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन एवं किशोरावस्था की चुनौतियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया‌। स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण एवं मोटिवेशनल स्पीकर अनामिका वह आयुर्वेदिक चिकित्सालय की डॉक्टर योगेंद्र सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शैल को आमंत्रित किया गया। उन्होंने छात्रों को जीवन कौशल विकास,किशोर स्वास्थ्य की अवधारणा, लिंग संवेदनशीलता, यौन शिक्षा,निर्णय क्षमता, मादक पदार्थ के सेवन से बचाव व परीक्षा में मानसिक दबाव से बचने के उपाय विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में हेमलता वर्मा मुक्ता बिष्ट रेनू टम्टा,स्वरूप कुमारी,गीता पांडे व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा‌। कार्यक्रम का संचालन उषा जोशी द्वारा किया गया।