उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। ऐसा एक मामला अल्मोड़ा के रानीखेत से सामने आया है।
गुलदार का बढ़ता आतंक-
यहां ताड़ीखेत में गुढोली गांव में तेंदुए ने दोपहर में छत पर बैठे युवक पर हमला बोल दिया। युवक ने भी तेंदुए के मुंह पर जोरदार प्रहार किया और वह वहां से भाग खड़ा हुआ। गुलदार के हमले में युवक कुलदीप सिंह कार्की घायल हो गया। वही वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया है।