अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
गुलदार का आतंक
मिली जानकारी के अनुसार हवालबाग विकासखंड के ज्योली, कोसी, उडियारी, घनेली, रैलाकोट सहित आसपास के गांवों में गुलदार का आतंक बढ़ने लगा है। जो कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। जिससे लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।