अल्मोड़ा: गुलदार का बढ़ता आतंक, एक ही दिन में 08 लोगों पर किया हमला, गंभीर रूप से किया घायल, शाम को आया पकड़ में

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार आतंक का पर्याय बने हुए हैं। जिससे लोगों में भय बढ़‌‌ रहा है।

गुलदार का आतंक

जानकारी के अनुसार स्याल्दे – देघाट में गुलदार आतंक का पर्याय बन गया है। अब एक मामला स्याल्दे से सामने आया है। यहां स्याल्दे के बरंगल गांव में रविवार को गुलदार ने यहां अलग अलग समय में छह लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें रविवार सुबह सड़क का काम कर रहे दो नेपाली मजदूरों पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिन्हे लोग पीएचसी देघाट में ले गये। इसके अलावा सूचना मिली कि गुलदार ने बरंगल गांव में तीन अन्य हमला कर दिया है। आनन-फानन में उन तीनों को भी अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद गुलदार की ओर से एक किशोर को भी गंभीर रूप से जख्मी किए जाने की सूचना सामने आई। इसके अलावा अन्य दो लोगों को भी घायल किया। सभी को पीएचसी देघाट ले जाया गया है। कुछ को गहरे घाव लगे हैं। एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं बीते कल देर शाम गुलदार घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। मौके पर पहुंची टीम ने शाम को गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया और उसे अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।