अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांव से लेकर मैदानों तक गुलदार आतंक का पर्याय बनने लगा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
गुलदार का आतंक
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात नगर के मालरोड स्थित एआईसी के पास गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद होने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा बाड़ी बगीचा में भी गुलदार की सक्रियता दिखने लगी है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। वहीं गुलदार के भय से लोग अंधेरा होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।