अल्मोड़ा: गुलदार का आतंक, एसएसजे परिसर में दो लावारिस मवेशियों को मारा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गाँवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है।

दहशत का माहौल

वहीं अब गुलदार ने दो गायों को अपना निवाला बनाया है। बीते गुरूवार को को एसएसजे परिसर में लावारिस मवेशी को देर रात गुलदार ने मार डाला। वहीं अब बीते कल रात जिया रानी छात्रा छात्रावास के पास एक और गाय को गुलदार ने मारा है। इससे परिसर में रहने वाले कर्मचारी और छात्रावास में रहने वाली छात्राओं में दहशत का माहौल है।

निस्तारिकरण की मांग

इस संबंध में परिसर प्रशासन ने बताया कि गुलदार के आतंक को लेकर एक माह पहले सूचना प्रेषित की गई थी लेकिन गुलदार के बढ़ते आतंक को लेकर वन विभाग द्वारा कोई प्रयास नहीं किए गए। परिसर में अवकाश के चलते पालिका से मवेशी के शव के निस्तारिकरण की मांग की है।