अल्मोड़ा: दीपावली पर्व के दृष्टिगत फायर स्टेशन रानीखेत का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, अलर्ट रहने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक– 24 अक्टूबर, 2024 को नरेन्द्र सिंह कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अल्मोड़ा द्वारा फायर स्टेशन रानीखेत का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

अग्निशमन अधिकारी ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

जिसमें फायर स्टेशन रानीखेत में उपलब्ध अग्निशमन वाहनों, मशीनों, आपदा उपकरणों, सरकारी संपत्तियों का बारीकी से निरीक्षण कर उपस्थित कर्मचारियों से सभी वाहन/उपकरण/ मशीनों को बारी–बारी से स्टार्ट करवाकर कार्यशीलता चैक की गई, साथ ही कर्मचारियों से समस्त मशीन/उपकरणों का अग्निशमन/रेस्क्यू कार्य में कुशलतम उपयोग व हैंडलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी की गई तथा उचित दिशा निर्देश दिए गए। भोजनालय, FSO कार्यालय, MT कार्यालय, एफएस स्टोर और कर्मचारी बैरिक का निरीक्षण किया गया, साफ-सफाई उत्तम पाई गई।‌ आगामी त्योहार दीपावली के दृष्टिगत सभी कर्म0 गणों को अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया।

रहें उपस्थित

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी श्री वंश नारयण यादव सहित समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।