अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ग्रामीण उद्यम वेग वद्धि परियोजना-(रीप) द्वारा विकास खण्ड भैसियाछाना में जय भारत स्वायत्त सहकारिता के साथ समूह सदस्यों की आजीविका संवर्धन गतिविधियों हेतु कार्य किया जा रहा है।
अपने प्रयासों से मुर्गीबाड़े की स्थापना की
ग्राम पल्यूॅ की निवासी अनीता देवी द्वारा मुर्गीपालन गतिविधि हेतु परियोजना से रू0 35000.00 की धनराशि का सहयोग प्राप्त किया गया है। उनके द्वारा किये गये अपने प्रयासों से मुर्गीबाड़े की स्थापना करते हुए प्रथम चक्र में 40 क्रायलर मुर्गियां ली गई। अनीता देवी द्वारा रु. 600.00 प्रति मुर्गी की दर से स्थानीय स्तर पर ही विपणन किया जा रहा है। वर्तमान में अनीता देवी की 06 मुर्गियां अंडे भी दे रही है। ग्राम स्तर पर पहाड़ी अण्डों की बहुत अच्छी मांग है।
प्रदान की जा रहीं सहायता
अनीता देवी द्वारा भविष्य में भी द्वितीय चरण के लिए मुर्गियाॅ क्रय हेतु तैयारी की जा रही है। जिससे प्रभावित होकर अन्य ग्रामवासी भी आजीविका संवर्धन गतिविधियों हेतु प्रेरित हो रहे है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना-रीप द्वारा अतिनिर्धन वर्ग के गरीब समूह सदस्यों को 35 हजार का रिवाल्विंग फंड सहकारिता के माध्यम से दिया जा रहा है। परियोजना द्वारा सदस्यों के आजीविका संवर्धन हेतु विभिन्न गतिविधियों में अभिसरण के माध्यम से भी सहायता प्रदान की जा रही है।