अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 23 से 25 फरवरी तक पिथौरागढ़ में 22वीं ट्रांसफार्म उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।
हरीश अधिकारी बनें चैंपियन
जिसमें अल्मोड़ा के हरीश अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन किया। 65 वर्ष से अधिक उम्र के बैडमिंटन खिलाड़ी हरीश अधिकारी सिंगल्स फाइनल मुकाबले में चैंपियन बने। अल्मोड़ा पहुंचने पर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हरीश अधिकारी का स्वागत किया और मिष्ठान वितरित की।