अल्मोड़ा: भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बने हरीश कनवाल, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा से हरीश कनवाल को संगठन का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

जिस पर आज शनिवार को आरसीएम मॉल के पास कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बहुमत के पार पहुंचेगी। हरीश कनवाल इससे पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष के साथ ही किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रधान, हवालबाग प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष समेत वर्तमान में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष है। इधर, पार्टी ने उन्हें किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री मनोनित करने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

रहें मौजूद

जिस पर भूपेंद्र कनवाल, दीवान सिंह, राहुल कनवाल, रवि जीना, विनय कनवाल, विनोद लटवाल, हरीश रावत, हेम भंडारी, दीपक जीना, राज गोस्वामी, नवीन बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, अजय वर्मा, भोला सिंह, आशीष, मनीष कनवाल, दिनेश कुमार, भूमित, मदन सिंह बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, हितेश नेगी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।