अल्मोड़ा: धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव, मेहन्दी, रैंप वॉक व नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर, किया पुरस्कृत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 02.08.2025 उर्मिला सिंह पींचा धर्मपत्नी देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में  पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।

तीज हरियाली महोत्सव

इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुमाऊँनी रीति रिवाज से किया गया और अतिथिगणों विनीता शेखर प्रिंसिपल शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोडा, डॉ0 हेमा रावत, चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा, सोनम सनवाल एपीओ अल्मोड़ा, शिखा श्रीवास्तव,एपीओ अल्मोड़ा, मंजूशा व आयोजक उर्मिला सिंह पींचा, सुनीता जोशी धर्मपत्नी सीओ अल्मोड़ा, निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हरियाली तीज महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं  ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया‌। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता एवं सावन सुंदरी  प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

तीज क्वीन
निर्णायक मण्डल द्वारा तीज क्वीन का खिताब हेमलता जौहरी को ताज पहनाकर प्रदान किया गया। जबकि ममता चिलकोटिया द्वितीय स्थान एवं तनुजा जोशी तृतीय स्थान पर रही।

एकल नृत्य प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में हेमलता जौहरी ने प्रथम, उमा टम्टा ने द्वितीय व ज्योति फिरमाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समूह नृत्य प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में लखविंदर एवं सुदेश ने प्रथम, अनिता चुफाल एवं कमला बिष्ट ने द्वितीय व ममता चिलकोटिया एवं हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेहन्दी प्रतियोगिता

मेहन्दी प्रतियोगिता में अनीता ने प्रथम, कु0 साक्षी ने द्वितीय व मीनू आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बेहतरीन वेशभूषा में हेमलता जौहरी तथा रैंप वॉक में दीपा धर्मशक्तु एवं ममता परिहार ने मारी बाजी।अतिथियों द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की आयोजक द्वारा सभी अतिथियों को उपहार भेंट किया गया। महिलाओं के मनोरंजन हेतु सावन झूले की व्यवस्था भी की गयी थी, अतिथियों सहित उपस्थित सभी महिलाओं ने झूला झूलकर आनंद लिया।

रहें मौजूद

कार्यक्रम का मंच संचालन महिला उप निरीक्षक कुमकुम धानिक,महिला कानि0 प्रियदर्शिनी इन्द्रा  द्वारा किया गया। हरियाली तीज कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला उपनिरीक्षक रिंकी, म0उ0नि0 बरखा कन्याल एवं म0का0 चम्पा दानू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाएं बच्चें एवं अल्मोड़ा पुलिस के महिला अधिकारी और कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।