अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड आनंद सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक‌ द्वारा थाने पर विभिन्न ड्यूटियों का कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने वाले होमगार्ड आनंद सिंह के सेवानिवृत होने के अवसर पर थाना परिसर में सल्ट पुलिस बल व होमगार्ड जवानों की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

दी शुभकामनाएं

जिस पर विभिन्न पुलिस ड्यूटियों के सहयोगी होमगार्ड साथी द्वारा अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी। साथ ही शुभकामनाएं देते हुए फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, उपहार भेंट कर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गयी।