अल्मोड़ा: अल्मोड़ा: नंदा अष्टमी पर भारी भीड़ के आसार, कल 19 सितंबर को बंद रहेंगे शहरी क्षेत्र के स्कूल

अल्मोड़ा: प्रसिद्ध नंदा देवी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने कल 19 सितंबर 2026 (शनिवार) को अल्मोड़ा शहरी क्षेत्र के सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की है।

आदेश जारी

इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा (हरकराम कोहली) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नंदा अष्टमी (19 सितंबर, 2026) के विशेष अवसर पर यह निर्णय लिया गया है। यह अवकाश अल्मोड़ा शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय, निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देशों के अनुपालन में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।