अल्मोड़ा: भारी बारिश से बेहाल अल्मोड़ा: दुगालखोला वार्ड में महापौर ने संभाला मोर्चा, किया स्थलीय निरीक्षण, लिया नुकसान का जायजा, दिया मदद का भरोसा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अल्मोड़ा नगर निगम की महापौर ने मोर्चा संभालते हुए दुगालखोला वार्ड का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।

किया स्थलीय निरीक्षण

इस दौरान उन्होंने आपदाग्रस्त और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर जलभराव, भूस्खलन व अन्य नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने बारिश से उत्पन्न समस्याओं और संपत्ति के नुकसान से महापौर को अवगत कराया। महापौर ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

महापौर ने कहीं यह बात

• ​24×7 निगरानी: नगर निगम की टीमें आपदा और आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।
• ​जनसुरक्षा प्राथमिकता: संकट की इस घड़ी में नगर निगम हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ा है।
• ​सावधानी की अपील: भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के भूस्खलन, जलभराव या भवन को नुकसान होने पर तुरंत नगर निगम प्रशासन को सूचित करें।

रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद चंचल दुर्गापाल, पार्षद प्रतिनिधि संजय दुर्गापाल और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।