अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आम जनहित में हाईटेक शौचालय जो मुंशी हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला के सामने बना है, उसे आज दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से खोल दिया गया है।
दी यह जानकारी
जिसका संचालन वर्तमान में नगर निगम अल्मोडा द्वारा अग्रिम व्यवस्था होने तक स्वयं किया जा रहा है। उक्त शौचालय के अतिरिक्त नगर निगम अल्मोडा द्वारा बन्दरों को पकड़ने हेतु कोटेशन सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु भेज दी गयी है। अतः कोटेशन प्राप्त होने पर यथाधीघ्र नगर के कटखने बन्दरों को पकड़ने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी ।