अल्मोड़ा: जल्द अस्तित्व में आएगी सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की हाईटेक प्रयोगशाला, इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के राजकीय पॉलिटेक्निक दन्यां में सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की हाईटेक प्रयोगशाला स्थापित होगी।

2013 में अल्मोड़ा से 54 किमी दूर दन्यां में स्थापित की गई थी पॉलिटेक्निक

मिली जानकारी के अनुसार यह प्रयोगशाला 12 करोड़ रुपये से अस्तित्व में आएगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में निर्माण इकाई पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक हरीश प्रकाश ने बताया मंजूर बजट से कक्षा कक्षों का भी निर्माण किया जाएगा।

वर्ष 2013 में अल्मोड़ा से 54 किमी दूर दन्यां में पॉलिटेक्निक स्थापित किया गया था।
प्रयोगशाला के अभाव में विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दो शाखाओं में तीन वर्षीय डिप्लोमा में 59 विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा ले रहे हैं।
निर्माण इकाई पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक हरीश प्रकाश ने बताया मंजूर बजट से कक्षा कक्षों का भी निर्माण होगा।