अल्मोड़ा: जीबी पंत संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी ऐतिहासिक और दुर्लभ वीणाधारी शिव की मूर्ति, खास है खासियत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अब जीबी पंत संग्रहालय मे शिव की मूर्ति शोभा बढ़ाएगी। जो नवीं शताब्दी की ऐतिहासिक और दुर्लभ वीणाधारी शिव की मूर्ति है।

संग्रहालय में रखी मूर्ति

जानकारी के अनुसार भगवान शिव की यह 1200 वर्ष पुरानी मूर्ति है। जिसकी खासियत यह है कि इसमें भगवान शिव वीणा धारण किए हुए हैं, जो दुर्लभ है। आम तौर पर मूर्तियों में शिव त्रिशूल, नाग और डमरू के साथ नजर आते हैं।

संस्कृति विभाग ने अपने संरक्षण में लिया

सोमनाथ मंदिर के समीप एक व्यक्ति भवन निर्माण कार्य के दौरान खोदाई कर रहा था। तब उसे यह ऐतिहासिक मूर्ति मिली। इसे मंदिर परिसर में रखवा दिया था। खंडित होने की वजह से यह यहीं रखी हुई थी। जिसके बाद जब इसकी जानकारी मिली तो संग्रहालय प्रभारी जन्मेजय तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्याय, किशन किशोर और अर्जुन सिराड़ी ने इसे अपने संरक्षण में ले लिया। इस मूर्ति को जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर सोमेश्वर स्थित सोमनाथ मंदिर से यहां लाया गया है।