अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 11/08/2025 को दन्या पुलिस को सूचना मिली कि आरतोला के पास एक कार चालक द्वारा बोलेरो को टक्कर मार दी है और रिवाल्वर दिखाकर डरा रहा है।
पुलिस की कार्यवाही
जिस पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,नशे में वाहन चला रहे चालक ललित मोहन वर्मा निवासी दन्या को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया और उसके पास से मिली असली दिखने वाली रिवाल्वर को कब्जे में लेकर जांच कि गई तो एयर रिवाल्वर के रुप में तस्दीक हुई। वाहन और एयर रिवाल्वर को सीज किया गया है।एयर रिवाल्वर के बारे में जांच की जा रही है, जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।