न्यूज बाइट- दर्शन जोशी
होली सिर्फ रंगों का खेल नहीं, बल्कि खुशियों का एक साझा सैलाब है। अल्मोड़ा में भी होली पर्व की धूम शुरू हो गई है।
होली गायन का आयोजन
इसी क्रम में आज स्याल्दे बाजार में महिला समूहो द्वारा होली गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने घर घर जाकर होली गायन किया। यहां खास पहल के साथ रंग भरी होली में गिले शिकवे भुला कर एक साथ रंगो की होली खेली जाती है। इस त्योहार को हर घर में हर्षोल्लास के साथ मनाने की परम्परा सदियों से चली आ रही है। जो समाज को जोड़ता है और होली के त्योहार मनाया जाता है।