अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल दिनांक- 02.03.2026 रात्रि पुलिस लाईन अल्मोड़ा मैदान में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा अपने परिवार जनों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन कार्यक्रम किया गया।
रहें मौजूद
इस मौके पर एसएसपी द्वारा गुलाल लगाकर पुलिस जवानों को शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधिकारियों/कर्मियों ने मिलकर द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर होली के गीत गाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह, सीओ संचार राजीव टम्टा, सीओ अभिसूचना गोपाल दत्त जोशी, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण व पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।