अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में श्री लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2025 के तृतीय दिवस की रात रामलीला का मंचन हुआ।
कलाकारों का शानदार अभिनय
जिसमें कलाकारों ने राजा जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर का मंचन किया। विभिन्न प्रांतों से आए राजाओं को सीता से विवाह के लिए शिव धनुष उठाने की शर्त रखी गई। कोई भी राजा धनुष को हिला तक नहीं सका।प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ स्वयंवर में पहुंचते हैं। मिथिला नरेश राजा जनक का प्रस्ताव था कि जो राजा-राजकुमार धनुष को तोड़ देगा उसी से वह सीता का विवाह रचा देंगे। हर योद्धा धनु उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन उठाना तो दूर कोई हिला नहीं सकता। ऐसे में मायूष हुए राजा जनक बोलते हैं कि अब लगता है कि धरती वीरों से खाली हो गई है। इतना सुनते ही लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं और गुरु की आज्ञा पर प्रभु श्रीराम धनुष को तोड़ देते हैं। धनुष टूटते ही तीनों लोक दहल उठता है। क्रोधित हुए परशुराम जनकपुर स्थित दराबर में पहुंच जाते हैं। उन्हें क्रोधित देखते ही राजा और राजकुमारों की बेचैनी बढ़ जाती है और वह अपने प्राणों की भीख मांगने लगते हैं। लक्ष्मण और परशुराम का संवाद देख भक्त कृतार्थ होते रहे।
गुरु वशिष्ठ की आज्ञा पाकर श्री राम ने न सिर्फ धनुष उठाया बल्कि प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह टूट गया। धनुष टूटने से पूरे ब्रह्मांड में भूचाल आ गया। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम वहां पहुंचे।
रहें उपस्थित
इससे पूर्व तृतीय दिवस की रामलीला का उद्घाटन वरिष्ठ व्यवसाई अरुण वर्मा सहित विशिष्ट अतिथि के रूप तरुण वर्मा, हिमांशु साह, संतोष गंगोला, मनीष तिवारी, गिरजा भूषण जोशी, ने किया,ल ,संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने सभी अतिथितो का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। रामलीला मंचन मे मुख्य रूप से हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभासद विजय चौहान, दीवान बिष्ट, अजय चौहान, रोहित साह,अजय साह, प्रियंका भट्ट, गायत्री तिवारी, वर्षा त्रिपाठी, रोहित साह त्रिभुवन गिरी महाराज ललित मोहन साह, मनोज साह, भट्ट अभय शाह, विनोद गिरी गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, राजा पांडे, सुमित शाह दीक्षा साह, सुबोध नयाल, पूजा थापा आकांक्षा आर्या, मीनाक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी, अजय साह, संजय साह, सुंदर जनौती कमल वर्मा, अंकित कुमार हर्षवर्धन वर्मा, यश साह अभय उप्रेती, कंचन बिष्ट, अमित साह, नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा, ममता वाणी, गौरव् तिवारी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, साक्षी जोशी, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।