अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा रामलीला महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
किरदारों ने दिखाई शानदार प्रस्तुति
जिसके तृतीय दिवस पर राम विवाह व लक्ष्मण परशुराम संवाद के दृश्य का मंचन किया गया। कल रामलीला देखने के लिए दर्शको की काफी भीड़ उमड़ी। धनुष यज्ञ के दौरान देश विदेश से आये राजाओं ने जहां आए दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। वही बंदीजन जनक आदि के पात्रों से दर्शको में उत्साह का संचार कर दिया। कल लक्ष्मण परशुराम संवाद के दौरान लक्ष्मण के किरदार ने दर्शकों में सिहरन पैदा कर दी।
इन्हे किया सम्मानित
कल के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला रहें। इस दौरान बाॅलीवुड गायिका शिखा जोशी, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, वंदना वर्मा,बिना नयाल, रेखा रौतेला,जया साह,आनंद भोज, दीपक नायक, नीरज थापा को भी सम्मानित किया गया।
रहें उपस्थित
इस दौरान मुख्य रूप से मनोज साह, विनीत बिष्ट, हरेन्द्र वर्मा, चंद्रशेखर काण्डपाल, नारायण बिष्ट, अभय साह, रोहित साह,भारत गोस्वामी, ललित मोहन साह, सुबोध नयाल,विजय चौहान,विनोद थापा, ललित प्रकाश, पूजा थापा, कँचन बिष्ट, दीपक वर्मा, भाष्कर साह, विवेक वर्मा,अजय साह, यश साह, दीक्षा साह, प्रियांशु साह, दीवान कनवाल, दीवान बिष्ट, कैलाश साह,जगत मोहन जोशी,अमित साह, चहक त्रिपाठी, बरखा त्रिपाठी, रवीना, श्रेष्ठा रैकुनी, आरोही बजेठा, ईशा रस्तोगी,सुमित साह, संजय साह,सुंदर जनोटी,कमल वर्मा,संजय वर्मा टैनी, अजय चौहान,मीनाक्षी साह,मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी,डॉ ललित चन्द्र जोशी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।