अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला के आठवें दिन मंचन के दौरान दर्शकों ने लंका-दहन और विभीषण के राम दल में शामिल होने के अद्भुत दृश्य देखे।
यह हुए संवाद
जिसकी शुरुआत गणपति वंदना से हुई, इसके बाद समुद्र किनारे संम्पाति और वानरों का संवाद हुआ।
जामवंत के हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराने के बाद वे सीधे लंका पहुंच गए। वहां लंकनी से मुलाकात और विभीषण के उद्यान का प्रसंग दिखाया गया। विभीषण ने हनुमान को अशोक वाटिका का मार्ग बताया, जहां मां सीता त्रिजटा के साथ दिखाई गईं।
हनुमान जी ने अशोक वाटिका में सीता माता से मिलकर उन्हें प्रभु श्रीराम का संदेश दिया। इसके बाद फल खाते और वृक्ष उखाड़ते हुए उन्होंने रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध किया। फिर मेघनाथ ने ब्रह्मास्त्र से हनुमान जी को बंदी बनाया और रावण दरबार में पेश किया।
रावण ने क्रोधित होकर हनुमान जी की पूंछ में आग लगवाई, जिसके बाद हनुमान ने पूरी लंका को अग्नि में जला डाला। अंत में वे लौटकर राम दल पहुंचे और विभीषण ने श्रीराम की शरण में आकर मित्रता निभाई।
कलाकारों का अभिनय
वहीं कलाकारों का अभिनय राम की प्रियंका भट्ट ने निभाई, सीता बनीं वर्षा त्रिपाठी, हनुमान की भूमिका कंचन बिष्ट ने निभाई। वहीं रावण के रूप में मनोज साह और विभीषण बने भरत गोस्वामी लक्ष्मण गायत्री तिवारी, त्रिजटा योगेश जोशी, अक्षय कुमार हिमाँशु कांडपाल, मेघनाद् संस्कार गुप्ता बने, संचालन हर्षिता बिष्ट ने किया।
यह रहें मुख्य अतिथि
रामलीला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला चिकित्सा अधिकारी नविन चंद्र तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, समाजसेवी राघव पंत, डी आर डी ओ वैज्ञानिक हेमंत पांडे जी ने किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के सचिव विनीत बिष्ट , हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल नारायण बिष्ट, दीवान बिष्ट,देवेंद्र भट्ट,राजेंद्र तिवारी विजय चौहान, जगत मोहन जोशी ने उनका मंच पर भव्य स्वागत किया।
रहें उपस्थित
रामलीला मंचन मे मुख्य रूप से धरनीधर पांडे, विनीत बिष्ट, हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभासद विजय चौहान, दीवान बिष्ट, अजय चौहान, रोहित साह,अजय साह, रोहित साह,त्रिभुवन गिरी महाराज, ललित मोहन साह, मनोज साह, अभय शाह, विनोद गिरी गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, राजा पांडे, सुमित शाह, दीक्षा साह, सुबोध नयाल, पूजा थापा, आकांक्षा आर्या, मीनाक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी, अजय साह, संजय साह, सुंदर, कमल वर्मा, अंकित कुमार हर्षवर्धन वर्मा, यश साह अभय उप्रेती, कंचन बिष्ट, अमित साह, नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा, ममता वाणी, गौरव् तिवारी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, साक्षी जोशी,पलक तिवारी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।