अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक- 18.12.2025 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत उत्तम सिंह द्वारा क्षेत्रांतर्गत रेस्टोरेंट, होटलों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।
दिए यह निर्देश
जिसमें होटलों में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर व अन्य अग्निशमन उपकरणों में स्थित अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता जांची गई, जिसकी व्यवस्था सन्तोषजनक पाई गई। इस दौरान समस्त प्रबंधकों व उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए अग्निशमन उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु अवगत कराया गया।