अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर को ‘राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद’ का ‘अध्यक्ष’ (दर्जा राज्य मंत्री) बनाए जाने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
किया मिष्ठान वितरण
इस ऐतिहासिक फैसले से उत्साहित देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारियों ने एक बैठक कर खुशी जताई और मिष्ठान वितरण किया।
40 वर्षों के अटूट संघर्ष की जीत
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हुकम सिंह कुंवर के राजनैतिक और सामाजिक जीवन को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से उन्होंने जनहित और राज्य के विभिन्न गंभीर मुद्दों के लिए जो अनवरत संघर्ष किया है, यह शीर्ष पद उसी का प्रतिफल है। पदाधिकारियों ने भावुक होते हुए कहा कि भले ही हुकम सिंह कुंवर को यह सम्मान मिलने में थोड़ी देर हुई हो, लेकिन यह उनके अटूट संघर्ष, निष्ठा और ईमानदारी की एक बड़ी जीत है।
पदाधिकारियों ने जताया हर्ष
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला प्रभारी यूसुफ़ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे, सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट, मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश प्रभारी युवा आफताब हुसैन, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, उपाध्यक्ष सचिन बोरा, सचिव प्रदीप ढैला, उपसचिव धैर्य बगड़वाल, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, मीडिया प्रभारी अर्जुन रावत, प्रचार मंत्री योगेश मलाड़ा, रानीखेत व्यापार मंडल प्रभारी बलवंत सिंह रावत, रानीखेत नगर व्यापार मंडल सदस्यता प्रमुख संदीप पाठक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल वल्मरा अध्यक्ष शरण सिंह मनराल, उपाध्यक्ष गीता देवी, सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष इन्दर सिंह बिष्ट, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भाकुड़ा अध्यक्ष मनोज सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष नवीन चंद्र ढोंडियाल, सचिव हिम्मत सिंह बंगारी, कोषाध्यक्ष हिमांशु जुयाल, उपसचिव भुवन फ्लोडीया आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।