अल्मोड़ा: विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने दिया धरना प्रदर्शन, अब तक क्वारब मार्ग की दुर्दशा ठीक न होने पर जताया आक्रोश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनाक 24 अक्टूबर 2024 को पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार धरना प्रदर्शन किया गया।

किया धरना प्रदर्शन

क्वारब पुल के पास दोनों तरफ पिछले एक महीने से लगातार जमीन धंसने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में मार्ग की दुर्दशा को लेकर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने आज धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि बार बार चेतावनी के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जिससे कभी भी किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है इस कारण आज हमें सैकड़ों कांग्रेसजनों के साथ धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।



कहीं यह बात

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डोबा-चौसली मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृति हुई है, लेकिन अभी तक विभाग व जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण उसमें टैंडर नहीं लगा है। कहा यदि समय पर कार्य हो जाता तो इस मार्ग का विशेष परिस्थितियों  में आम जनमानस की सुविधा के लिए उपयोग हो सकता था और  साथ ही कहा कि ढटवाल से नैनीपुल राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए यदि समय रहते धनराशि स्वीकृति कर निर्माण किया जाए तो इसका उपयोग बाय पास के रूप में आम जनमानस के आवागमन के लिए हो सकता है। इसके निर्माण के लिए भी मेरे द्वारा पूरी कोशिश की जायेगी।

आंदोलन की चेतावनी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हुए क्वारब पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा व अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से सड़को पर उतरने को बाध्य होगी।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, के अलावा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्षा राधा विष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष क्रमशः शोभा जोशी, दीपा त्रिपाठी ,दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी, महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र विष्ट, ग्राम प्रधान डूबामहेश आर्या, ए के अवस्थी, रजनी टम्टा, नगर अध्यक्ष, दीपा साह, अमन अंसारी, गोपाल गुरुरानी, रमेश लटवाल, अमरेश पवार, अमन अंसारी, शहाबुद्दीन, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।